04 जुलाई, 2026

10+2/इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों हेतु करियर काउंसलिंग-सह-जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु तिथि निर्धारण के संबंध में।


सेवा में,
जिला शिक्षा पदाधिकारी,
देवघर, झारखण्ड।
विषय: 10+2/इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों हेतु करियर काउंसलिंग-सह-जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु तिथि निर्धारण के संबंध में।
महाशय,
उपर्युक्त विषय के आलोक में, जिला नियोजन पदाधिकारी, देवघर द्वारा प्रेषित पत्रांक-326/2026, दिनांक 24.06.2026 एवं आपके कार्यालय के ज्ञापांक-1009, दिनांक 27.06.2026 के अनुपालन में सादर सूचित करना है कि राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय सोनारायठारी में उक्त करियर काउंसलिंग-सह-जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु निम्नलिखित तिथि प्रस्तावित की जाती है:
प्रस्तावित तिथि: 08/07/2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त तिथि को स्वीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाए।
विश्वासभाजन,

03 जुलाई, 2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM)-03.07.2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM)
सर्वसम्मति प्रस्ताव
दिनांक: 03.07.2026
 आज आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए जाते हैं—
१. सभी अभिभावक अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित करेंगे।
२. प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन गृहकार्य करने तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
३. विद्यालय में अनुशासन, समयपालन एवं निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा का पालन सभी विद्यार्थी करेंगे।
४. अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान देंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय से संपर्क करेंगे।
५. मोबाइल फोन एवं अन्य नशे की प्रवृत्तियों से बच्चों को दूर रखने हेतु अभिभावक विशेष ध्यान देंगे।
६. विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण में सभी सहयोग करेंगे।
७. खेल-कूद, योग, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए अभिभावक प्रेरित करेंगे।
८. बाल विवाह, बाल श्रम तथा किसी भी प्रकार के सामाजिक कुप्रभावों से बच्चों की सुरक्षा हेतु सभी जागरूक रहेंगे।
९. विद्यालय के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
क्र.सं.
नाम-पद(अभिभावक/शिक्षक)-हस्ताक्षर
१.
२.
३.
४.
५.
६.
७.
८.
९.
१०.
११.
१२.
१३.
१४.
१५.

28 जून, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायथाड़ी, देवघर में प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगाभ्यास के उपरांत विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण, निबंध, चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के परिणाम निम्नवत् हैं—
चित्रकला प्रतियोगिता-
कोमल कुमारी (कक्षा XI-A) – प्रथम
निशा कुमारी (कक्षा IX-A) – द्वितीय
सत्यम कुमार राणा(कक्षा XI-A) – तृतीय
अनिशा कुमारी (कक्षा X-A) – चतुर्थ
संगीत प्रतियोगिता-
राजनन्दनी – प्रथम
खुशी कुमारी – द्वितीय
किट्टू कुमारी – तृतीय
भाषण प्रतियोगिता-
अष्टम कुमारी — कक्षा X-A — प्रथम
रुपेश कुमार — कक्षा IX-A — द्वितीय
ब्यूटी कुमारी — कक्षा IX-A — तृतीय
नैतिक कुमार — कक्षा IX-B — चतुर्थ
निबंध प्रतियोगिता-
कोमल कुमारी — कक्षा XI-A
आदिति कुमारी — कक्षा XI-A
किट्टू कुमारी — कक्षा XI-A
नीलम कुमारी — कक्षा XI-A
पूनम कुमारी — कक्षा XI-A
ममता कुमारी — कक्षा XI-B
अभय कुमार — कक्षा IX-B
नागेश कुमार राणा — कक्षा IX-A
प्रिन्स कुमार — कक्षा IX-A
अंजली रानी — कक्षा XI-B

गृह समिति (House Committee) के उत्तरदायित्व एवं विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में आदेश


 गृह समिति (House Committee) के उत्तरदायित्व एवं विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में आदेश।
विद्यालय में लिपिक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (चपरासी) के पद वर्तमान में रिक्त रहने के कारण विद्यालय के प्रशासनिक एवं दैनिक कार्यों के सुचारु संचालन, अनुशासन, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गृह समिति (House Committee) के कार्य एवं उत्तरदायित्व निम्नवत् निर्धारित किए जाते हैं—
गृह शिक्षक (House Teacher) के उत्तरदायित्व
१. गृह प्रभारी के निर्देशन में गृह की समस्त गतिविधियों के संचालन में सक्रिय सहयोग करना।
२. गृह के विद्यार्थियों में अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव की भावना का विकास करना।
३. प्रतिदिन प्रार्थना सभा, चेतना सत्र तथा विद्यालय की अन्य गतिविधियों में गृह के विद्यार्थियों की अनुशासित एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना।
४. गृह के विद्यार्थियों को निर्धारित वेशभूषा, पहचान-पत्र, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत अनुशासन के प्रति जागरूक करना तथा नियमित अनुश्रवण करना।
५. गृह के विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार एवं विशेष उपलब्धियों का अनुश्रवण करना तथा आवश्यकतानुसार गृह प्रभारी एवं वर्ग शिक्षक अथवा प्रधानाध्यापक को अवगत कराना।
६. गृह स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक, खेलकूद, योग, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों हेतु विद्यार्थियों को तैयार करना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना।
७. राष्ट्रीय पर्व, महापुरुषों की जयंती, विद्यालयीय समारोह एवं अन्य विशेष कार्यक्रमों में गृह को आवंटित उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना।
८. विद्यार्थियों में सहयोग, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पर्यावरण संरक्षण, विद्यालय की संपत्ति के संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना।
९. गृह शिक्षक विद्यार्थियों की समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे तथा आवश्यकता होने पर गृह प्रभारी अथवा प्रधानाध्यापक को अवगत कराएँगे।
१०. प्रधानाध्यापक द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य समस्त कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक, समयबद्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करना प्रत्येक गृह शिक्षक का कर्तव्य होगा।
    उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में संबंधित दिवस की गृह समिति (गृह प्रभारी एवं गृह शिक्षकगण) विद्यालय परिसर की दैनिक स्वच्छता व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेगी तथा यह सुनिश्चित करेगी कि विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय प्रारंभ होने से पूर्व सभी कक्षाएँ, बरामदे, प्रार्थना स्थल, कार्यालय परिसर, शौचालयों के बाहरी परिसर तथा विद्यालय प्रांगण स्वच्छ एवं व्यवस्थित हों तथा विद्यालय अवधि के दौरान भी स्वच्छता बनी रहे। यदि किसी कार्यदिवस को स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है अथवा उसी दिन किसी सक्षम पदाधिकारी/निरीक्षण दल के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता संबंधी आपत्ति प्राप्त होती है, तो संबंधित दिवस की गृह समिति (गृह प्रभारी एवं गृह शिक्षकगण) उत्तरदायी होंगे।
उपर्युक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी शिक्षक आदेश का अवलोकन कर उसके अनुपालन हेतु अपने हस्ताक्षर प्रदान करेंगे।
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
१. श्री संजय कुमार कुशवाहा – PGT-
२. श्री अमित कुमार भारती – PGT-
३. श्री शिव शरण मांझी – PGT-
४. श्री कुंदन कुमार शर्मा – PGT-
५. श्री जितेंद्र कुमार दास – PGT-
६. श्री पुरन कुमार मंडल – PGT-
७. श्रीमती मनीषा कुमारी – PGT
८. श्री अनुकूल राय – PGT-
९. श्री दीपक सिंह कुशवाहा – TGT-
१०. श्री सुजीत कुमार दुबे – TGT-
११. श्री उदेश्वर मांझी – TGT-
१२. श्री प्रदीप कुमार शर्मा – TGT-
१३. श्री रामदेव दास – TGT-
१४. श्री संतोष कुमार रवि – TGT-
१५. श्री कोलेश्वर प्रसाद – TGT-
१६. श्री अरुण कुमार – VT-
१७. श्री विनीत कुमार – VT-
१८. श्री प्रदीप कुमार – VT-
१९. मो. इबरार आलम – VT-
२०. श्री सुमन कुमार यादव – VT-

26 जून, 2026

प्रस्ताव CSR) योजना के अंतर्गत आधारभूत संरचना एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध।

सेवा में,
   मुख्य प्रबंधक (सी.एस.आर. विभाग)
   मोंगिया स्टील लिमिटेड (मुख्यालय)
   गिरिडीह, झारखंड।
विषय: राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाडी, देवघर में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत आधारभूत संरचना एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाडी, जिला–देवघर क्षेत्र का एक प्रमुख एवं प्रतिष्ठित ग्रामीण राजकीय विद्यालय है। इस विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं तथा विशेष रूप से कक्षा 11 एवं 12 में आसपास के अनेक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रतिदिन आते हैं।
विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास हेतु सतत प्रयासरत है, किन्तु सीमित संसाधनों एवं ग्रामीण परिवेश के कारण कुछ अत्यंत आवश्यक आधारभूत एवं आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। विद्यार्थियों के हित एवं विद्यालय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सुविधाओं की आवश्यकता है—
१.साइकिल शेड का निर्माण-विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी प्रतिदिन साइकिल से आते हैं। सुरक्षित एवं छायादार साइकिल शेड के अभाव में उनकी साइकिलें धूप, वर्षा एवं अन्य प्राकृतिक प्रभावों से प्रभावित होती हैं। अतः एक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित साइकिल शेड का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
२. प्रार्थना स्थल एवं बहुउद्देशीय मंच (Stage) का निर्माण-दैनिक प्रार्थना सभा, योगाभ्यास, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन हेतु एक स्थायी प्रार्थना स्थल एवं पक्का बहुउद्देशीय मंच अत्यंत आवश्यक है।
३.आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना-
वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ना समय की आवश्यकता है। विद्यालय में कंप्यूटर, आवश्यक फर्नीचर, नेटवर्किंग एवं अन्य उपकरणों सहित एक आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना से ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
४..विद्यालय परिसर की घेराबंदी की दीवार के ऊपर कांटेदार तार (Barbed Wire Fencing) की स्थापना-विद्यालय की चारदीवारी के ऊपर मजबूत एवं उच्च गुणवत्ता वाले कांटेदार तार लगाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। वर्तमान में केवल दीवार होने के कारण असामाजिक तत्वों, बाहरी व्यक्तियों तथा मवेशियों द्वारा विद्यालय परिसर में अनधिकृत प्रवेश की संभावना बनी रहती है। दीवार के ऊपर कांटेदार तार लगाए जाने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अनधिकृत प्रवेश पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
5.विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे उद्यान एवं घेराबंदी निर्माण -विद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विद्यालय के विभिन्न स्थानों पर छोटे-छोटे उद्यान विकसित करने तथा उनकी सुरक्षा हेतु घेराबंदी (फेंसिंग) कराने से विद्यालय स्वच्छ तथा हरा भरा दिखेगा। इस कार्य से परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित होगी।
6.विद्यालय के जर्जर मुख्य दरवाजे का मरम्मत-विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है तथा किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही, अनधिकृत व्यक्तियों एवं आवारा पशुओं के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण भी संभव नहीं हो पा रहा है। अतः विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालय की गरिमा एवं सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय के जर्जर मुख्य प्रवेश द्वार के दरवाजे का मरम्मत कराना जरूरी है।
     महोदय, हमें विभिन्न सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में आपकी प्रतिष्ठित संस्था मोंगिया स्टील लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्यों को देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी संस्था का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के व्यापक हित एवं ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए उपर्युक्त कार्यों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें।
विद्यालय प्रबंधन आपकी संस्था द्वारा किए जाने वाले सहयोग के सम्मानस्वरूप कंपनी के निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालय परिसर में सौजन्य पट्ट (Courtesy Board), ब्रांडिंग अथवा विज्ञापन बोर्ड स्थापित करने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
       हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह सहयोग न केवल विद्यालय के भौतिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा, बल्कि हजारों ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।आपकी सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा के साथ।
                                                                                                                              भवदीय
संलग्नक:
विद्यालय परिसर एवं प्रस्तावित निर्माण स्थलों के छायाचित्र।
विद्यालय का संक्षिप्त परिचय (School Profile)।
छात्र नामांकन विवरण।
भवदीय,

विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रस्ताव

राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाड़ी,  देवघर                       
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक का प्रस्ताव
   विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के आधारभूत ढाँचे, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के विकास के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने यह अनुभव किया कि विद्यालय में वर्तमान समय में निम्नलिखित आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है—
१.विद्यार्थियों हेतु सुरक्षित एवं छायादार साइकिल शेड का निर्माण।
२.दैनिक प्रार्थना सभा, योग, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए प्रार्थना स्थल एवं बहुउद्देशीय मंच (Stage) का निर्माण।
३.विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना।
.विद्यालय परिसर की घेराबंदी की दीवार के ऊपर कांटेदार तार (Barbed Wire Fencing) की स्थापना।
5.विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे उद्यान एवं घेराबंदी निर्माण।
6.विद्यालय के जर्जर मुख्य दरवाजे का मरम्मत।
समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपर्युक्त आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मोंगिया स्टील लिमिटेड, गिरिडीह से उनके कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया जाए।
अतः यह सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाता है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को अधिकृत किया जाता है कि वे विद्यालय की ओर से आवश्यक प्रस्ताव, आवेदन-पत्र, संलग्नक एवं अन्य अभिलेख तैयार कर मोंगिया स्टील लिमिटेड (CSR विभाग) को प्रेषित करें तथा आवश्यकतानुसार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क एवं पत्राचार कर इस संबंध में आगे की कार्रवाई करें।
समिति यह भी निर्णय लेती है कि यदि कंपनी द्वारा CSR योजना के अंतर्गत सहयोग स्वीकृत किया जाता है, तो विद्यालय प्रबंधन कंपनी के नियमानुसार विद्यालय परिसर में सौजन्य पट्ट (Courtesy Board)/ब्रांडिंग स्थापित करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।
यह प्रस्ताव विद्यालय प्रबंधन समिति के उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।
सदस्यों के नाम तथा हस्ताक्षर   
 1.श्री शंकर राय- 
2.श्रीमती सुलोचना कुमारी-
3.श्री बाबूराम टुडू-
 4.मो. बबलू शेख- 
5.श्री सागर मिर्धा- 
6.श्री नंदकिशोर यादव-
7.श्री शक्ति प्रसाद मंडल-
 8.श्रीमती रेशमी देवी- 
9.श्रीमती सावित्री देवी- 
10.श्रीमती केटकाही देवी- 
11.श्रीमती हेमावती देवी-
 12. श्रीमती रिंकू देवी-
 नामित सदस्य- 
 1.श्री संजय कुमार कशवाहा-
2.श्री अमित कुमार भारती-
3.श्रीमती मनीषा कुमारी-
 4.श्री कालेश्वर प्रसाद-
 5.एक छात्र-श्री भगवत मंडल-
 6.मुखिया-कुमारी लता राय- 
7.प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-                   
शिक्षक गणों के हस्ताक्षर- 
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
१. श्री संजय कुमार कुशवाहा – PGT-
२. श्री अमित कुमार भारती – PGT-
३. श्री शिव शरण मांझी – PGT-
४. श्री कुंदन कुमार शर्मा – PGT-
५. श्री जितेंद्र कुमार दास – PGT-
६. श्री पुरन कुमार मंडल – PGT-
७. श्रीमती मनीषा कुमारी – PGT
८. श्री अनुकूल राय – PGT-
९. श्री दीपक सिंह कुशवाहा – TGT-
१०. श्री सुजीत कुमार दुबे – TGT-
११. श्री उदेश्वर मांझी – TGT-
१२. श्री प्रदीप कुमार शर्मा – TGT-
१३. श्री रामदेव दास – TGT-
१४. श्री संतोष कुमार रवि – TGT-
१५. श्री कोलेश्वर प्रसाद – TGT-
१६. श्री अरुण कुमार – VT-
१७. श्री विनीत कुमार – VT-
१८. श्री प्रदीप कुमार – VT-
१९. मो. इबरार आलम – VT-
२०. श्री सुमन कुमार यादव – VT-

25 जून, 2026

समिति एवं क्लब संबंधी आदेश

समिति एवं क्लब संबंधी आदेश

 आदेश संख्या-               दिनांक-       
 विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित समितियों का गठन तत्काल प्रभाव से किया जाता है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
1.विद्यालय संचालन समिति-
प्रधानाध्यापक-श्री संजय कुमार कुशवाहा 
उपप्रभारी प्रधानाध्यापक-श्री अमित कुमार भारती 
उपप्रभारी प्रधानाध्यापक-श्री शिव शरण मांझी 
2.क्रय-विक्रय समिति-                          
अध्यक्ष-श्री शंकर राय                        
 सचिव-श्री संजय कुमार कुशवाहा             
वित्त अधिकारी(+2शाखा)-                         
श्री अमित कुमार भारती।                          
वित्त अधिकारी(माध्यमिक शाखा)-          
श्री दीपक सिंह कुशवाहा                    
सदस्य-                                           
1.श्रीमती सुलोचना कुमारी 2.श्री नंदकिशोर यादव 3 श्रीमती रिंकू देवी।                                
नामित सदस्य:-                                     
1.श्री शिव शरण मांझी PGT,2.श्री जितेंद्र कुमार दास PGT, 3.श्री संतोष कुमार रवि TGT   
3. सुरक्षा समिति (Safety Committee)
कार्य : विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वय तथा सुरक्षा संबंधी उपायों का अनुश्रवण।
सुरक्षा अधिकारी :श्री शिवशरण माँझी, PGT
सदस्य-
१.श्री जितेन्द्र कुमार दास, PGT
२.श्री संतोष कुमार रवि, TGT
३.श्री अरुण कुमार, V.T.
4. आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee–ICC)
कार्य : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) से संबंधित शिकायतों का प्राप्ति, जांच एवं नियमानुसार निवारण।
अध्यक्ष :श्रीमती मनीषा कुमारी, PGT
सदस्य-
१.श्री संजय कुमार कुशवाहा, PGT
२.श्री अमित कुमार भारती, PGT
३.श्री शिवशरण माँझी, PGT
5. इको क्लब (Eco Club)
कार्य : पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियों का संचालन।
अध्यक्ष :श्रीमती मनीषा कुमारी, PGT
सदस्य-
१.श्री शिवशरण माँझी, PGT
२.श्री पूरण कुमार मंडल, PGT
३.श्री संतोष कुमार रवि, TGT
6. योग क्लब (Yoga Club)
कार्य : विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में योग, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा नियमित योगाभ्यास का संचालन।
अध्यक्ष :श्री संजय कुमार कुशवाहा, PGT
सदस्य-
१.श्री शिवशरण माँझी, PGT
२.श्री उदेश्वर माँझी, TGT
३.श्री संतोष कुमार रवि, TGT
उपरोक्त सभी समितियाँ तत्काल प्रभाव से कार्य करेंगी तथा समय-समय पर आवश्यकतानुसार अपनी गतिविधियों एवं प्रतिवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएँगी।
     उपर्युक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी शिक्षक आदेश का अवलोकन कर उसके अनुपालन हेतु अपने हस्ताक्षर प्रदान करेंगे।
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-        पदनाम-          हस्ताक्षर
१. श्री संजय कुमार कुशवाहा – PGT-
२. श्री अमित कुमार भारती – PGT-
३. श्री शिव शरण मांझी – PGT-
४. श्री कुंदन कुमार शर्मा – PGT-
५. श्री जितेंद्र कुमार दास – PGT-
६. श्री पुरन कुमार मंडल – PGT-
७. श्रीमती मनीषा कुमारी – PGT
८. श्री अनुकूल राय – PGT-
९. श्री दीपक सिंह कुशवाहा – TGT-
१०. श्री सुजीत कुमार दुबे – TGT-
११. श्री उदेश्वर मांझी – TGT-
१२. श्री प्रदीप कुमार शर्मा – TGT-
१३. श्री रामदेव दास – TGT-
१४. श्री संतोष कुमार रवि – TGT-
१५. श्री कोलेश्वर प्रसाद – TGT-
१६. श्री अरुण कुमार – VT-
१७. श्री विनीत कुमार – VT-
१८. श्री प्रदीप कुमार – VT-
१९. मो. इबरार आलम – VT-
२०. श्री सुमन कुमार यादव – VT-