27 अगस्त, 2026

सेवा में,
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,
सोनारायठाढ़ी, देवघर।
विषय: कक्षा 11वीं एवं 12वीं हेतु पाठ्यपुस्तक की मांग/उपलब्धता के निमित्त नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या विवरणी।
महाशय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में सादर सूचित करना है कि शैक्षणिक सत्र हेतु विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के संकायवार नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर पाठ्यपुस्तक मांग प्रतिवेदन निम्नवत तैयार कर प्रेषित किया जा रहा है:
कक्षा 11वीं एवं 12वीं संकायवार छात्र संख्या विवरणी
1.कक्षा 11वींकला (Arts)-357
विज्ञान (Science - PCM)-70
विज्ञान (Science - PCB-)40
वाणिज्य (Commerce)-22
2.कक्षा 12वींकला (Arts)-296
विज्ञान (Science - PCM)-43
विज्ञान (Science - PCB)-31
वाणिज्य (Commerce)-12
विगत दिनों जो पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थी, उसमें 11वीं तथा 12वीं का संस्कृत तथा अर्थशास्त्र, 12वीं का भूगोल, अर्थशास्त्र तथा संस्कृत का एक भी पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। अतः छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इन सभी पुस्तकों को उपलब्ध कराना जरूरी है।
  अतः अनुरोध है कि उपर्युक्त विवरणी के अनुसार छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन हेतु आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।

विश्वासभाजन,
प्रभारी प्रधानाध्यापक
राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी
(देवघर, झारखण्ड)

25 अगस्त, 2026

सेवा में,
जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय,
देवघर, झारखण्ड।
विषय: वोकेशनल ट्रेनर श्री विनीत कुमार द्वारा प्रस्तुत अवैतनिक अवकाश (LWP) संबंधी आवेदन की सूचना एवं उनके स्थान पर वैकल्पिक वोकेशनल ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति के संबंध में।
महाशय,
सविनय निवेदन है कि हमारे  राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर श्री विनीत कुमार, Vocational Trainer–ITeS, Venture Skill India Pvt. Ltd. द्वारा गंभीर आर्थिक एवं आवासीय कठिनाइयों के कारण कुछ अवधि के लिए Leave Without Pay (LWP) प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
श्री विनीत कुमार के आवेदन के अनुसार उन्हें जुलाई 2025 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण वे पिछले लगभग छह माह से आवास का किराया भुगतान करने में असमर्थ हैं। परिणामस्वरूप मकान मालिक द्वारा उनका कमरा बंद कर दिया गया है तथा उनके आवश्यक दस्तावेज एवं सामान कमरे के अंदर हैं। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए विद्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना संभव नहीं हो पा रहा है।
उक्त परिस्थिति से विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा/ITeS विषय की कक्षाएँ एवं विद्यार्थियों का प्रशिक्षण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। अतः श्री विनीत कुमार के आवेदन को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आपके कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है।
साथ ही, विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित रखने हेतु श्री विनीत कुमार के स्थान पर किसी अन्य योग्य एवं सक्षम वोकेशनल ट्रेनर (ITeS) की वैकल्पिक व्यवस्था/प्रतिनियुक्ति करने की कृपा की जाए, ताकि विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्य बाधित न हो।
अतः श्री विनीत कुमार के आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक गंगाकार्रवाई करने तथा उनके स्थान पर वैकल्पिक वोकेशनल ट्रेनर उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।                                        भवदीय
संलग्नक:
श्री विनीत कुमार द्वारा प्रस्तुत LWP आवेदन की प्रति।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
प्रस्ताव-
दिनांक : 25/08/2026
समय : प्रातः 11:00 बजे
आज दिनांक 25/08/2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुशासन संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
प्रस्ताव संख्या–१ : विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन
विद्यालय प्रबंधन समिति का नियमानुसार पुनर्गठन करने तथा आवश्यक सदस्यों के चयन/नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–२ : मध्यांतर के समय विद्यार्थियों के बाहर जाने के संबंध में-मध्यांतर के समय विद्यार्थियों के अनावश्यक रूप से विद्यालय परिसर से बाहर जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। विशेष परिस्थिति में संबंधित शिक्षक की अनुमति से ही विद्यार्थी विद्यालय परिसर से बाहर जा सकेंगे।
प्रस्ताव संख्या–३ : मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के नाश्ते की व्यवस्था-विद्यार्थियों की सुविधा एवं विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य द्वार के निकट निर्धारित स्थान पर विद्यार्थियों के नाश्ते की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। नाश्ता वितरण के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
प्रस्ताव संख्या–४ : देर से आने वाले विद्यार्थियों के संबंध में विद्यालय में देर से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित निगरानी की जाएगी। बार-बार विलंब से आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित कर आवश्यक समझाइश दी जाएगी तथा विद्यालय के नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या–५ : बिना निर्धारित वेशभूषा के आने वाले विद्यार्थियों के संबंध में-बिना निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा के विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने हेतु निर्देशित किया जाएगा। लगातार नियम का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या–६ : विद्यार्थियों के अनुशासन के संबंध में विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुशासन, समयपालन, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता तथा शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–७ : विद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित पदाधिकारी/विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–८ : शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बैठक एसएमसी की बैठक के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों का अनुशासन, समयपालन, नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–९ : स्वतंत्रता दिवस समारोह के व्यय के संबंध में दिनांक १५ अगस्त २०२६ को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हुए विभिन्न व्ययों का विस्तृत विवरण विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा व्यय विवरण का अवलोकन एवं विचार-विमर्श किया गया तथा उक्त व्यय का अनुमोदन करने पर सहमति व्यक्त की गई। संबंधित बिल एवं रसीदों को सुरक्षित रखने तथा व्यय का विवरण विद्यालय के लेजर/अभिलेख में नियमानुसार दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
समापन निर्णय
उपर्युक्त सभी प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा विद्यालय के हित में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रधानाचार्य एवं संबंधित शिक्षक/शिक्षिकाओं को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अधिकृत किया गया।
उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर :
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण
क्र. सं.- नाम- पद -हस्ताक्षर
१.श्री शंकर राय-अध्यक्ष
२.श्रीमती सुलोचना कुमारी-उपाध्यक्ष
३.श्री बाबूराम टुडू-सदस्य
४.मो. बबलू शेख-सदस्य
५.श्री सागर मिर्धा-सदस्य
६.श्री नंदकिशोर यादव-सदस्य
७.श्री शक्ति प्रसाद मंडल-सदस्य
८.श्रीमती रेशमी देवी-सदस्य
९.श्रीमती सावित्री देवी-सदस्य
१०.श्रीमती केटकाही देवी-सदस्य
११.श्रीमती हेमावती देवी-सदस्य
१२.श्रीमती रिंकू देवी-सदस्य
नामित सदस्यगण
१.श्री संजय कुमार कुशवाहा-सचिव
२.श्री अमित कुमार भारती-सदस्य
३.श्रीमती मनीषा कुमारी-सदस्य
४.श्री कालेश्वर प्रसाद-सदस्य
५.श्री भगवत मंडल-सदस्य
विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति एवं हस्ताक्षर सूची
क्र. सं.- शिक्षक का नाम- पदनाम- हस्ताक्षर
१.श्री संजय कुमार कुशवाहा-PGT
२.श्री अमित कुमार भारती-PGT
३.श्री शिव शरण मांझी-PGT
४.श्री कुंदन कुमार शर्मा-PGT
५.श्री जितेंद्र कुमार दास-PGT
६.श्री पुरन कुमार मंडल-PGT
७.श्रीमती मनीषा कुमारी-PGT
८.श्री अनुकूल राय-PGT
९.श्री दीपक सिंह कुशवाहा-TGT
१०.श्री सुजीत कुमार दुबे-TGT
११.श्री उदेश्वर मांझी-TGT
१२.श्री प्रदीप कुमार शर्मा-TGT
१३.श्री रामदेव दास-TGT
१४.श्री संतोष कुमार रवि-TGT
१५.श्री कोलेश्वर प्रसाद-TGT
१६.श्री अरुण कुमार-VT
१७.श्री प्रदीप कुमार-VT
१८.मो. इबरार आलम-VT
१९.श्री सुमन कुमार यादव-VT
अध्यक्ष सचिव
विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय प्रबंधन समिति