विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव
आम सभा की बैठक की कार्यवाही एवं पारित प्रस्तावआज दिनांक 15.09.2026 को विद्यालय प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यालय के शिक्षकगण, पोषक क्षेत्र के अभिभावक, माता-पिता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए, लेकिन स्थानीय गण्यमान व्यक्तियों की उपस्थिति नगण्य रही।
कार्यसूची: विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन/गठन।
पारित प्रस्ताव-
बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों के बीच विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के गठन की प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है।
सर्वसम्मति से पारित किया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन/गठन हेतु अगली तिथि एवं समय की सूचना अलग से विधिवत निकाली जाएगी।
अंत में, उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आज की बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।