27 अगस्त, 2026

सेवा में,
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,
सोनारायठाढ़ी, देवघर।
विषय: कक्षा 11वीं एवं 12वीं हेतु पाठ्यपुस्तक की मांग/उपलब्धता के निमित्त नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या विवरणी।
महाशय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में सादर सूचित करना है कि शैक्षणिक सत्र हेतु विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के संकायवार नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर पाठ्यपुस्तक मांग प्रतिवेदन निम्नवत तैयार कर प्रेषित किया जा रहा है:
कक्षा 11वीं एवं 12वीं संकायवार छात्र संख्या विवरणी
1.कक्षा 11वींकला (Arts)-357
विज्ञान (Science - PCM)-70
विज्ञान (Science - PCB-)40
वाणिज्य (Commerce)-22
2.कक्षा 12वींकला (Arts)-296
विज्ञान (Science - PCM)-43
विज्ञान (Science - PCB)-31
वाणिज्य (Commerce)-12
विगत दिनों जो पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थी, उसमें 11वीं तथा 12वीं का संस्कृत तथा अर्थशास्त्र, 12वीं का भूगोल, अर्थशास्त्र तथा संस्कृत का एक भी पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। अतः छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इन सभी पुस्तकों को उपलब्ध कराना जरूरी है।
  अतः अनुरोध है कि उपर्युक्त विवरणी के अनुसार छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन हेतु आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।

विश्वासभाजन,
प्रभारी प्रधानाध्यापक
राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी
(देवघर, झारखण्ड)

25 अगस्त, 2026

सेवा में,
जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय,
देवघर, झारखण्ड।
विषय: वोकेशनल ट्रेनर श्री विनीत कुमार द्वारा प्रस्तुत अवैतनिक अवकाश (LWP) संबंधी आवेदन की सूचना एवं उनके स्थान पर वैकल्पिक वोकेशनल ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति के संबंध में।
महाशय,
सविनय निवेदन है कि हमारे  राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर श्री विनीत कुमार, Vocational Trainer–ITeS, Venture Skill India Pvt. Ltd. द्वारा गंभीर आर्थिक एवं आवासीय कठिनाइयों के कारण कुछ अवधि के लिए Leave Without Pay (LWP) प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
श्री विनीत कुमार के आवेदन के अनुसार उन्हें जुलाई 2025 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण वे पिछले लगभग छह माह से आवास का किराया भुगतान करने में असमर्थ हैं। परिणामस्वरूप मकान मालिक द्वारा उनका कमरा बंद कर दिया गया है तथा उनके आवश्यक दस्तावेज एवं सामान कमरे के अंदर हैं। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए विद्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना संभव नहीं हो पा रहा है।
उक्त परिस्थिति से विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा/ITeS विषय की कक्षाएँ एवं विद्यार्थियों का प्रशिक्षण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। अतः श्री विनीत कुमार के आवेदन को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आपके कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है।
साथ ही, विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित रखने हेतु श्री विनीत कुमार के स्थान पर किसी अन्य योग्य एवं सक्षम वोकेशनल ट्रेनर (ITeS) की वैकल्पिक व्यवस्था/प्रतिनियुक्ति करने की कृपा की जाए, ताकि विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्य बाधित न हो।
अतः श्री विनीत कुमार के आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक गंगाकार्रवाई करने तथा उनके स्थान पर वैकल्पिक वोकेशनल ट्रेनर उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।                                        भवदीय
संलग्नक:
श्री विनीत कुमार द्वारा प्रस्तुत LWP आवेदन की प्रति।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
प्रस्ताव-
दिनांक : 25/08/2026
समय : प्रातः 11:00 बजे
आज दिनांक 25/08/2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुशासन संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
प्रस्ताव संख्या–१ : विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन
विद्यालय प्रबंधन समिति का नियमानुसार पुनर्गठन करने तथा आवश्यक सदस्यों के चयन/नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–२ : मध्यांतर के समय विद्यार्थियों के बाहर जाने के संबंध में-मध्यांतर के समय विद्यार्थियों के अनावश्यक रूप से विद्यालय परिसर से बाहर जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। विशेष परिस्थिति में संबंधित शिक्षक की अनुमति से ही विद्यार्थी विद्यालय परिसर से बाहर जा सकेंगे।
प्रस्ताव संख्या–३ : मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के नाश्ते की व्यवस्था-विद्यार्थियों की सुविधा एवं विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य द्वार के निकट निर्धारित स्थान पर विद्यार्थियों के नाश्ते की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। नाश्ता वितरण के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
प्रस्ताव संख्या–४ : देर से आने वाले विद्यार्थियों के संबंध में विद्यालय में देर से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित निगरानी की जाएगी। बार-बार विलंब से आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित कर आवश्यक समझाइश दी जाएगी तथा विद्यालय के नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या–५ : बिना निर्धारित वेशभूषा के आने वाले विद्यार्थियों के संबंध में-बिना निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा के विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने हेतु निर्देशित किया जाएगा। लगातार नियम का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्ताव संख्या–६ : विद्यार्थियों के अनुशासन के संबंध में विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुशासन, समयपालन, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता तथा शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–७ : विद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित पदाधिकारी/विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–८ : शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बैठक एसएमसी की बैठक के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों का अनुशासन, समयपालन, नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया।
प्रस्ताव संख्या–९ : स्वतंत्रता दिवस समारोह के व्यय के संबंध में दिनांक १५ अगस्त २०२६ को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हुए विभिन्न व्ययों का विस्तृत विवरण विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा व्यय विवरण का अवलोकन एवं विचार-विमर्श किया गया तथा उक्त व्यय का अनुमोदन करने पर सहमति व्यक्त की गई। संबंधित बिल एवं रसीदों को सुरक्षित रखने तथा व्यय का विवरण विद्यालय के लेजर/अभिलेख में नियमानुसार दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
समापन निर्णय
उपर्युक्त सभी प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा विद्यालय के हित में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रधानाचार्य एवं संबंधित शिक्षक/शिक्षिकाओं को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अधिकृत किया गया।
उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर :
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण
क्र. सं.- नाम- पद -हस्ताक्षर
१.श्री शंकर राय-अध्यक्ष
२.श्रीमती सुलोचना कुमारी-उपाध्यक्ष
३.श्री बाबूराम टुडू-सदस्य
४.मो. बबलू शेख-सदस्य
५.श्री सागर मिर्धा-सदस्य
६.श्री नंदकिशोर यादव-सदस्य
७.श्री शक्ति प्रसाद मंडल-सदस्य
८.श्रीमती रेशमी देवी-सदस्य
९.श्रीमती सावित्री देवी-सदस्य
१०.श्रीमती केटकाही देवी-सदस्य
११.श्रीमती हेमावती देवी-सदस्य
१२.श्रीमती रिंकू देवी-सदस्य
नामित सदस्यगण
१.श्री संजय कुमार कुशवाहा-सचिव
२.श्री अमित कुमार भारती-सदस्य
३.श्रीमती मनीषा कुमारी-सदस्य
४.श्री कालेश्वर प्रसाद-सदस्य
५.श्री भगवत मंडल-सदस्य
विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति एवं हस्ताक्षर सूची
क्र. सं.- शिक्षक का नाम- पदनाम- हस्ताक्षर
१.श्री संजय कुमार कुशवाहा-PGT
२.श्री अमित कुमार भारती-PGT
३.श्री शिव शरण मांझी-PGT
४.श्री कुंदन कुमार शर्मा-PGT
५.श्री जितेंद्र कुमार दास-PGT
६.श्री पुरन कुमार मंडल-PGT
७.श्रीमती मनीषा कुमारी-PGT
८.श्री अनुकूल राय-PGT
९.श्री दीपक सिंह कुशवाहा-TGT
१०.श्री सुजीत कुमार दुबे-TGT
११.श्री उदेश्वर मांझी-TGT
१२.श्री प्रदीप कुमार शर्मा-TGT
१३.श्री रामदेव दास-TGT
१४.श्री संतोष कुमार रवि-TGT
१५.श्री कोलेश्वर प्रसाद-TGT
१६.श्री अरुण कुमार-VT
१७.श्री प्रदीप कुमार-VT
१८.मो. इबरार आलम-VT
१९.श्री सुमन कुमार यादव-VT
अध्यक्ष सचिव
विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय प्रबंधन समिति

31 जुलाई, 2026

                   

सेवा में, 

जिला शिक्षा पदाधिकारी,                          देवघर, झारखण्ड।

विषय : बैठक में भाग लेने हेतु शिक्षक के प्रतिनियोजन के संबंध में।

महोदय,

     सविनय निवेदन है कि आपके कार्यालय के पत्रांक–1231, दिनांक–30/07/2026 के आलोक में हमारे विद्यालय के वरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक श्री शिवशरण मांझी को दिनांक 01/08/2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे आर. मित्रा डी.सी.एम.एस.ओ.ई. विद्यालय, देवघर में आयोजित बैठक में भाग लेने हेतु विद्यालय की ओर से प्रतिनियोजित किया गया है।                         श्री मांझी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उक्त बैठक में भाग लेकर बैठक से संबंधित आवश्यक प्रतिवेदन एवं प्राप्त निर्देशों से विद्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।                                                               अतः उक्त प्रतिनियोजन की सूचना आपके अवलोकन एवं आवश्यक अभिलेख हेतु प्रेषित है।भवदीय,

दिनांक-24/12/2025
प्रारंभिक राशि-2945525.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-93750.00
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-93750.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3038975.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-26/12/2025
प्रारंभिक राशि-3038975.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-42750.00
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-42750.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3081725.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-27/12/2025
प्रारंभिक राशि-3081725.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-18059.00
आय विवरणी-बैंक द्वारा। 
कुल योग-3099784.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-6/1/2026
प्रारंभिक राशि-3099784.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-114×56=17784.00
वार्षिक शुल्क-77×330=25410.00
165×37=6105.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-114×29=3306.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-114×20=2280
प्रयोगशाला शुल्क-103×240=24720.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-103×30=3090.00
कुल आय-82695.00
आय विवरणी-श्री अमित कुमार भारती के द्वारा।
कुल योग-3182479.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-7/1/2026
प्रारंभिक राशि-3182479.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30100.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-30100.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3212579.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-12/1/2026
प्रारंभिक राशि-3182479.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-61470.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-61470.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3274049.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-12/1/2026
प्रारंभिक राशि-3212579.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-228094.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-228094.00
शेष राशि-3045955.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर-
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3045955.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-3260.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-3260.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3049215.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3049215.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-156×100=15600.00
वार्षिक शुल्क-330×74=24420.00
                     165×26=4290.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-29×100=2900
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-20×100=2000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×70=16800.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×70=2100.00
कुल आय-74320.00
आय विवरणी-श्री अमित कुमार भारती के द्वारा।
कुल योग-3123535.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-3123535.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3123535.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-3264.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-3264.00
शेष राशि- 3120271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-21/1/2026
प्रारंभिक राशि-3120271.30
प्रवेश शुल्क-13×100=1300.00
मासिक शुल्क-156×100=15600.00
वार्षिक शुल्क-330×92=30360
                      165×8=1320.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×100=3000.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×100=3000.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×100=4000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×73=17520.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×73=2190.00
कुल योग-78,290.00
अधिक राशि जमा की गयी-1,710.00
अब तक अधिक राशि जमा की गयी-1600.00(22-12-2025 का शेष)+1,710.00=3310.00
कुल आय-80000.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3200271.00
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर
दिनांक-3/2/2026
प्रारंभिक राशि-3200271.00
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-24000.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-विद्यालय के विकास हेतु विविध खर्च।
व्यय राशि-24000.00
शेष राशि-3176271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-6/3/2026
प्रारंभिक राशि-3176271.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-11000.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-विद्यालय के विकास हेतु विविध खर्च।
व्यय राशि-11000.00
शेष राशि-3165271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-25/03/2026
प्रारंभिक राशि-3165271.30
प्रवेश शुल्क-13×41=533.00
मासिक शुल्क-156×41=6396.00
वार्षिक शुल्क-330×41=13530.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×41=1230.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×41=1230.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×41=1640.00
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल योग-24559.00
कुल जमा -20000.00
कम जमा किया गया-4559.00
पूर्व में दिनांक-22/12/2025 को अधिक जमा-3310.00
3310.00 का इसमें समायोजन करने बाद कम जमा राशि-4559.00-3310.00=1249.00 
कुल आय-20000.00
आय विवरणी-श्री जितेंद्र कुमार दास द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3185271.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-25/3/2026
प्रारंभिक राशि-3185271.30
प्रवेश शुल्क-13×75=975.00
मासिक शुल्क-156×75=11700.00
वार्षिक शुल्क-330×69=22770.00
                      165×6=990.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×75=2250.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×75=2250.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×75=3000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×36=8640.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×36=1080.00
कुल योग-53,655.00
कुल जमा-50000.00
कम राशि जमा की गयी-3,655.00
25/03/2026 को कम राशि जमा की गयी-1249.00
कुल कम जमा राशि-3655+1249=4904.00
कुल आय-50000.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3235271.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-27/3/2026
प्रारंभिक राशि-3235271.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-19510.00
आय विवरणी-बैंक द्वारा ब्याज के रुप में ।
कुल योग-3254781.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-30/3/2026
प्रारंभिक राशि-3254781.30
प्रवेश शुल्क-13×1=13.00
मासिक शुल्क-156×1=156.00
वार्षिक शुल्क-165×1=165.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×1=30.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×1=30.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×1=40.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×1=240.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×1=30.00
कुल योग-704.00
कुल जमा-5608.00
अधिक राशि जमा की गयी-4904.00
25/03/2026 को कम राशि जमा की गयी-4904.00
4904.00 का इसमें समायोजन करने बाद कम जमा राशि-0.00
कुल आय-5608.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3260389.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 

माध्यमिक छात्र कोष से निकल गए ₹10000 का हिसाब किताब
दिनांक 20.4.2026 को BRC से पुस्तक लाने में खर्च-1030 
दिनांक 20.4.2026 को शौचायलयों की सफाई तथा अन्य कार्य-700
दिनांक 20.4.2026 को रूम नंबर 4 के पंखे का कल बदल गया-700
दिनांक 24.3.2026 को बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने हेतु बायोमेट्रिक डिवाइस तथा ओटीजी लाया गया-2550
दिनांक 27.4.2026 को माइक सेट करने तथा प्रयोगशाला भवन में बिजली पंखा सेट करने हेतु 1 मीटर तार लाया गया-2910
दिनांक 30.4.2026 को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मोहर बनवाया गया-100
दिनांक 11.4.2026 को माइक का बैटरी चार्ज करने हेतु एक मशीन ऑनलाइन मंगाया गया-735
दिनांक 6.5.2026 को प्रयोगशाला भवन में लगाए जाने वाले दो पुराने पंखों के रिपेयरिंग में खर्च-300
दिनांक 7.5.2026 को प्रयोगशाला भवन में विद्युतीकरण, पंखा तथा ट्यूबलाइट जोड़ने में मिस्त्री खर्च-1000
 कुल योग = ₹10,025 (दस हजार पच्चीस रुपये)।

24 जुलाई, 2026

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) बैठक हेतु प्रस्ताव
बैठक की तिथि: 25/07/2026 (शनिवार)
समय: अपराह्न 12:00 बजे
​प्रस्ताव-
प्रस्ताव संख्या–1 : पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए उसके अनुपालन की समीक्षा की गयी।
प्रस्ताव संख्या–2 : विद्यालय में विद्यार्थियों के समय पर आगमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया जाए। विलंब से आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को समयपालन के प्रति जागरूक किया जाए तथा नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाए।​
प्रस्ताव संख्या–3 : विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन, मध्यावकाश एवं छुट्टी के समय सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता विकसित की जाए।​
प्रस्ताव संख्या–4 : आगामी  स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के सफल आयोजन हेतु ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, देशभक्ति गीत, स्वच्छता अभियान, विद्यालय परिसर की सजावट तथा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाए। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की जाए।
प्रस्ताव संख्या–5 : विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट रोकने के उद्देश्य से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक परामर्श एवं सहयोग प्रदान किया जाए।
प्रस्ताव संख्या–6 : विद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों एवं क्लबों (जैसे- अनुशासन समिति, स्वच्छता समिति, खेलकूद क्लब, सांस्कृतिक क्लब, इको क्लब, पुस्तकालय समिति, बाल संसद आदि) का शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आवश्यकतानुसार पुनर्गठन करते हुए उनके दायित्व निर्धारित किए जाएँ, ताकि विद्यालय की गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।
प्रस्ताव संख्या–7 : विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास, जैसे अतिरिक्त शौचालय, प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय, खेल सामग्री, पेयजल, स्मार्ट कक्षा, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हेतु मोंगिया स्टील लिमिटेड, गिरिडीह से उनके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्राप्त करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया तथा आवश्यक पत्राचार करने हेतु प्रधानाध्यापक प्रभारी को अधिकृत किया गया।
प्रस्ताव संख्या–8 : विद्यालय के कक्षा कक्षों के सामने स्थित खाली भूमि पर पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु बागवानी  विकसित करने तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उचित घेराबंदी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। ​प्रस्ताव संख्या–9 : अध्यक्ष की अनुमति से बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए ।
​निर्णय-उपरोक्त सभी प्रस्तावों पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं पारित किया गया। आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रधानाध्यापक प्रभारी एवं संबंधित समितियों को अधिकृत किया गया।
सदस्यगणों के हस्ताक्षर                                                                                      शिक्षक गणों के हस्ताक्षर