09 अक्टूबर, 2025

प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा उप प्रभारी प्रधानाध्यापकों के दयित्व एवं कार्य

प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा उप प्रभारी प्रधानाध्यापकों के दयित्व एवं कार्य 
1.शिक्षकों के उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करते रहना।
2.शिक्षकों द्वारा बनाए गए पाठ टीका का निरीक्षण करते रहना।
2.कक्षाओं के संचालन का निरीक्षण करते रहना।
3.किसी शिक्षक की अनुपस्थिति में कक्षा खाली रहने पर व्यवस्था कक्षा के तहत अन्य शिक्षक को भेजते रहना।
4.छात्रों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करते रहना तथा अद्यतन करवाते रहना।
5.हाउस के रजिस्टर का निरीक्षण करते रहना तथा अद्यतन करवाते रहना।
6.अंक पंजी (मार्क्स रजिस्टर) का निरीक्षण करते रहना तथा अद्यतन करवाते रहना।
7.नामांकन रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा फॉर्म को अपने देखरेख में करवाना।
8.छात्र अनुशासन: विद्यालय परिसर में मध्यांतर और प्रार्थना सभा के समय छात्रों के अनुशासन और स्वच्छता की निगरानी करना।
9.विद्यालय की संपत्तियों, प्रयोगशाला उपकरणों, खेलकूद सामग्री और पुस्तकालय की पुस्तकों के स्टॉक रजिस्टर का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करना।
10.उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों/ईमेल का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करना और आवश्यक रिपोर्ट भेजना।
11. समय-समय पर शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTA) और विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकों का संचालन और रिकॉर्ड संधारण।
12.सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन: छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण जैसी योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता की निगरानी।
13.विद्यालय भवन की सुरक्षा, पेयजल की स्वच्छता और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
14. बाल संसद, ईको-क्लब और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षकों को प्रेरित करना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें