१. बिरसा मुंडा गृह (हरा गृह)
ध्वज रंग : हरा
गृह प्रभारी : श्री संतोष कुमार रवि
सह-प्रभारी : श्री अनुकूल राय
सदस्य : डॉ. सुजीत कुमार दूबे, श्री विनीत कुमार, श्री अमित कुमार भारती
कार्य अवधि : प्रत्येक माह 01 से 07 तारीख तक
२.सिद्धू-कान्हू गृह (पीला गृह)
ध्वज रंग : पीला
गृह प्रभारी : श्री रामदेव दास
सह-प्रभारी : श्री कौलेश्वर प्रसाद
सदस्य : श्री प्रदीप कुमार, श्री दीपक सिंह कुशवाहा, श्री शिव शरण मांझी
कार्य अवधि : प्रत्येक माह 08 से 14 तारीख तक
३. सुभाषचन्द्र बोस गृह (नीला गृह)
ध्वज रंग : नीला
गृह प्रभारी : श्री प्रदीप कुमार शर्मा
सह-प्रभारी : श्री पूरण कुमार मंडल
सदस्य : सुश्री मनीषा कुमारी, श्री सुमन कुमार यादव, श्री संजय कुमार कुशवाहा
कार्य अवधि : प्रत्येक माह 15 से 22 तारीख तक
४.रानी लक्ष्मीबाई गृह (लाल गृह)
ध्वज रंग : लाल
गृह प्रभारी : श्री उदेश्वर मांझी
सह-प्रभारी : श्री कुंदन कुमार शर्मा
सदस्य : श्री जितेन्द्र कुमार दास, श्री अरुण कुमार, श्री इबरार आलम
कार्य अवधि : प्रत्येक माह 23 से माह के अंतिम कार्य दिवस तक
सामान्य निर्देश
१. प्रत्येक गृह अपने निर्धारित कार्यकाल में प्रार्थना सभा, चेतना सत्र, स्वच्छता अभियान, अनुशासन व्यवस्था, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य विद्यालयीय गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
२.अपने निर्धारित कार्यकाल के दौरान गृह प्रभारी विद्यालय के प्रबंधक (Manager) के रूप में तथा सह-प्रभारी उप-प्रबंधक (Deputy Manager) के रूप में कार्य करेंगे तथा विद्यालय की दैनिक व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता एवं गतिविधियों के संचालन का समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
३.गृह प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने गृह के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, अनुश्रवण एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे तथा उन्हें विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करेंगे।
४.प्रार्थना सभा, मध्यांतर (Recess) एवं विद्यालय की छुट्टी के समय मुख्य प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों की निगरानी, अनुशासन व्यवस्था एवं आवागमन नियंत्रण का कार्य संबंधित गृह के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा।
५.विद्यालय में लिपिक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (चपरासी) के अभाव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय बंद होने के समय संबंधित हाउस के प्रभारी, सह-प्रभारी एवं छात्र यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय के सभी कक्ष, कार्यालय एवं अन्य उपयोगी स्थानों के दरवाजे सुरक्षित रूप से बंद हों तथा सभी लाइट, पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरण बंद हों। इस कार्य के समुचित निर्वहन की संपूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदेही संबंधित हाउस प्रभारी एवं सह-प्रभारी की होगी।
६.प्रत्येक गृह के अंतर्गत नामित शिक्षक अपने कार्यकाल में विद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा एवं विद्यालयीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु उत्तरदायी होंगे।
७. गृह प्रभारी अपने कार्यकाल में संपन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगे।
७. सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गृह प्रणाली के सफल संचालन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा पूर्व में निर्गत गृह गठन संबंधी सभी आदेश इसके द्वारा अधिस्थगित माने जाएंगे।
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
१. श्री संजय कुमार कुशवाहा – PGT-
२. श्री अमित कुमार भारती – PGT-
३. श्री शिव शरण मांझी – PGT-
४. श्री कुंदन कुमार शर्मा – PGT-
५. श्री जितेंद्र कुमार दास – PGT-
६. श्री पुरन कुमार मंडल – PGT-
७. श्रीमती मनीषा कुमारी – PGT
८. श्री अनुकूल राय – PGT-
९. श्री दीपक सिंह कुशवाहा – TGT-
१०. श्री सुजीत कुमार दुबे – TGT-
११. श्री उदेश्वर मांझी – TGT-
१२. श्री प्रदीप कुमार शर्मा – TGT-
१३. श्री रामदेव दास – TGT-
१४. श्री संतोष कुमार रवि – TGT-
१५. श्री कोलेश्वर प्रसाद – TGT-
१६. श्री अरुण कुमार – VT-
१७. श्री विनीत कुमार – VT-
१८. श्री प्रदीप कुमार – VT-
१९. मो. इबरार आलम – VT-
२०. श्री सुमन कुमार यादव – VT-