24 जून, 2026

वर्ग दायित्व युक्त शिक्षकों के दायित्व एवं कार्य-संबंधी आदेश

वर्ग दायित्व युक्त शिक्षकों के दायित्व एवं कार्य-संबंधी आदेश
विद्यालय में लिपिक (Clerk) एवं परिचारी/चपरासी (Peon) का पद रिक्त रहने के कारण छात्रहित, विद्यालयहित एवं विभागीय कार्यों के सुचारू निष्पादन हेतु सभी वर्ग शिक्षक अपने वर्ग से संबंधित शैक्षणिक, प्रशासनिक, अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्यों के लिए उत्तरदायी होंगे तथा निम्नलिखित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वर्ग शिक्षकों के दायित्व एवं कार्य-
१.अपने वर्ग के विद्यार्थियों के नामांकन, छात्र विवरण, आधार संख्या, बैंक खाता, अपार आईडी (APAAR ID), यू-डायस प्लस (UDISE+), छात्रवृत्ति योजनाएँ, पंजीयन, परीक्षा प्रपत्र एवं अन्य विभागीय पोर्टलों से संबंधित समस्त कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करना। इन कार्यों की शुद्धता, अद्यतनता एवं समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करना वर्ग शिक्षक का प्रथम एवं अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व होगा।
२.नामांकन पंजी, गूगल फॉर्म अथवा विभागीय पोर्टलों पर नामांकन संबंधी प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करना।
३.विभागीय नियमों के अनुरूप पन्द्रह दिनों अथवा उससे अधिक अवधि तक निरंतर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के नाम स्थगित करना।
४.विद्यालयीय पोशाक (School Uniform) के नियमित उपयोग हेतु विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करना तथा अनुपालन सुनिश्चित कराना।
५.विद्यार्थियों को विद्यालय में मोबाइल फोन नहीं लाने हेतु प्रेरित करना तथा विद्यालय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना।
६.नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य वाहन चलाकर विद्यालय आने की स्थिति में अभिभावकों को सूचित करना तथा सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराना।
७.मध्यावकाश अथवा विद्यालय अवधि के दौरान विद्यार्थियों के अनधिकृत रूप से विद्यालय परिसर छोड़ने पर रोक लगाने हेतु निगरानी रखना।
८.वर्ग-कक्ष की स्वच्छता, सुव्यवस्था, सूचना-पट्ट एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन एवं अनुश्रवण करना।
वर्ग शिक्षकों की सूची-
क्र. सं.-वर्ग-वर्ग शिक्षक-पदनाम-हस्ताक्षर
१.IX-A-डॉ. सुजीत कुमार दूबे-TGT-
२.IX-B-उदेश्वर मांझी-TGT-
३-IX-C-संतोष कुमार रवि-TGT-
४.X-A-कौलेश्वर प्रसाद-TGT-
५.X-B-दीपक सिंह कुशवाहा-TGT-
६.XI Arts-A-जितेन्द्र कुमार दास-PGT-
७.XI Arts-B-पुरन कुमार मंडल-PGT-
८.XI Com.-शिव शरण मांझी-PGT-
९.XI Sci.-मनीषा कुमारी-PGT-
१०.XII Arts-A-अमित कुमार भारती-PGT-
११XII Arts-B-अनुकूल राय-PGT-
१२.XII Com.-शिव शरण मांझी-PGT-
१३.XII Sci.-कुंदन कुमार शर्मा-PGT-
उपर्युक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित वर्ग शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें