मुख्य दरवाजे पर निरीक्षण हेतु आदेश
आदेश संख्या- दिनांक-
विद्यालय में लिपिक (Clerk) एवं चपरासी (Peon) के पद रिक्त रहने के कारण मुख्य प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों के आवागमन, अनुशासन, सुरक्षा एवं विद्यालय व्यवस्था का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने हेतु प्रार्थना सभा, मध्यांतर (अवकाश) तथा विदाई सत्र के समय निम्नलिखित शिक्षकों को दिनवार निरीक्षण कार्य सौंपा जाता है। सभी संबंधित शिक्षक निर्धारित दिवस पर समय से मुख्य द्वार पर उपस्थित होकर अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
मुख्य द्वार निरीक्षण कार्य (दिनवार)
१. सोमवार-
श्री सुमन कुमार यादव, श्री अनुकूल राय, श्री कौलेश्वर प्रसाद एवं श्री संजय कुमार कुशवाहा।
२. मंगलवार-
श्री पूरण कुमार मंडल, डॉ. सुजीत कुमार दूबे एवं श्री दीपक सिंह कुशवाहा।
३. बुधवार-
मो. इबरार आलम, श्रीमती मनीषा कुमारी एवं श्री प्रदीप कुमार शर्मा।
४. गुरुवार-
श्री विनीत कुमार, श्री जितेन्द्र कुमार दास एवं श्री संतोष कुमार रवि।
५. शुक्रवार-
श्री कुन्दन कुमार शर्मा, श्री रामदेव दास एवं श्री उदेश्वर माँझी।
६. शनिवार-
श्री अरुण कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्री शिवशरण माँझी एवं श्री अमित कुमार भारती।
सभी संबंधित शिक्षक अपने निर्धारित दिवस पर समय से मुख्य प्रवेश द्वार पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों के विद्यालय में प्रवेश, मध्यांतर के दौरान अनुशासन, विद्यालय परिसर से अनधिकृत आवागमन की रोकथाम तथा विद्यालय की छुट्टी के समय विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रस्थान का पर्यवेक्षण करेंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।यदि किसी निर्धारित दिवस पर निरीक्षण कार्य हेतु नियुक्त शिक्षक बिना पूर्व अनुमति अथवा वैध कारण के अपने निरीक्षण दायित्व का निर्वहन नहीं करते हैं और उसके परिणामस्वरूप कोई समस्या या अनुचित परिस्थिति उत्पन्न होती है तो उस संबंध में संबंधित दिवस के निरीक्षण कार्य हेतु नियुक्त शिक्षकगण उत्तरदायी या जवाबदेह होंगे।
उपर्युक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी शिक्षक आदेश का अवलोकन कर उसके अनुपालन हेतु अपने हस्ताक्षर प्रदान करेंगे।
क्र. सं.-शिक्षक का नाम-पदनाम-हस्ताक्षर
१. श्री संजय कुमार कुशवाहा – PGT-
२. श्री अमित कुमार भारती – PGT-
३. श्री शिव शरण मांझी – PGT-
४. श्री कुंदन कुमार शर्मा – PGT-
५. श्री जितेंद्र कुमार दास – PGT-
६. श्री पुरन कुमार मंडल – PGT-
७. श्रीमती मनीषा कुमारी – PGT
८. श्री अनुकूल राय – PGT-
९. श्री दीपक सिंह कुशवाहा – TGT-
१०. श्री सुजीत कुमार दुबे – TGT-
११. श्री उदेश्वर मांझी – TGT-
१२. श्री प्रदीप कुमार शर्मा – TGT-
१३. श्री रामदेव दास – TGT-
१४. श्री संतोष कुमार रवि – TGT-
१५. श्री कोलेश्वर प्रसाद – TGT-
१६. श्री अरुण कुमार – VT-
१७. श्री विनीत कुमार – VT-
१८. श्री प्रदीप कुमार – VT-
१९. मो. इबरार आलम – VT-
२०. श्री सुमन कुमार यादव – VT-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें