31 जुलाई, 2026

                   

सेवा में, 

जिला शिक्षा पदाधिकारी,                          देवघर, झारखण्ड।

विषय : बैठक में भाग लेने हेतु शिक्षक के प्रतिनियोजन के संबंध में।

महोदय,

     सविनय निवेदन है कि आपके कार्यालय के पत्रांक–1231, दिनांक–30/07/2026 के आलोक में हमारे विद्यालय के वरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक श्री शिवशरण मांझी को दिनांक 01/08/2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे आर. मित्रा डी.सी.एम.एस.ओ.ई. विद्यालय, देवघर में आयोजित बैठक में भाग लेने हेतु विद्यालय की ओर से प्रतिनियोजित किया गया है।                         श्री मांझी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उक्त बैठक में भाग लेकर बैठक से संबंधित आवश्यक प्रतिवेदन एवं प्राप्त निर्देशों से विद्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।                                                               अतः उक्त प्रतिनियोजन की सूचना आपके अवलोकन एवं आवश्यक अभिलेख हेतु प्रेषित है।भवदीय,

दिनांक-24/12/2025
प्रारंभिक राशि-2945525.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-93750.00
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-93750.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3038975.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-26/12/2025
प्रारंभिक राशि-3038975.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-42750.00
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-42750.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3081725.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-27/12/2025
प्रारंभिक राशि-3081725.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-18059.00
आय विवरणी-बैंक द्वारा। 
कुल योग-3099784.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-6/1/2026
प्रारंभिक राशि-3099784.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-114×56=17784.00
वार्षिक शुल्क-77×330=25410.00
165×37=6105.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-114×29=3306.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-114×20=2280
प्रयोगशाला शुल्क-103×240=24720.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-103×30=3090.00
कुल आय-82695.00
आय विवरणी-श्री अमित कुमार भारती के द्वारा।
कुल योग-3182479.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-7/1/2026
प्रारंभिक राशि-3182479.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30100.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-30100.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3212579.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-12/1/2026
प्रारंभिक राशि-3182479.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-61470.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-61470.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3274049.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-12/1/2026
प्रारंभिक राशि-3212579.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-228094.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-228094.00
शेष राशि-3045955.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर-
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3045955.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-3260.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-3260.00
आय विवरणी-श्री संजय कुमार कुशवाहा द्वारा।
कुल योग-3049215.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3049215.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-156×100=15600.00
वार्षिक शुल्क-330×74=24420.00
                     165×26=4290.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-29×100=2900
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-20×100=2000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×70=16800.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×70=2100.00
कुल आय-74320.00
आय विवरणी-श्री अमित कुमार भारती के द्वारा।
कुल योग-3123535.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-3123535.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-16/1/2026
प्रारंभिक राशि-3123535.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-3264.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-3264.00
शेष राशि- 3120271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-21/1/2026
प्रारंभिक राशि-3120271.30
प्रवेश शुल्क-13×100=1300.00
मासिक शुल्क-156×100=15600.00
वार्षिक शुल्क-330×92=30360
                      165×8=1320.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×100=3000.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×100=3000.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×100=4000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×73=17520.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×73=2190.00
कुल योग-78,290.00
अधिक राशि जमा की गयी-1,710.00
अब तक अधिक राशि जमा की गयी-1600.00(22-12-2025 का शेष)+1,710.00=3310.00
कुल आय-80000.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा।
कुल योग-3200271.00
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर
दिनांक-3/2/2026
प्रारंभिक राशि-3200271.00
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-24000.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-विद्यालय के विकास हेतु विविध खर्च।
व्यय राशि-24000.00
शेष राशि-3176271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-6/3/2026
प्रारंभिक राशि-3176271.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-11000.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-
आय विवरणी-
कुल योग-
व्यय विवरणी-विद्यालय के विकास हेतु विविध खर्च।
व्यय राशि-11000.00
शेष राशि-3165271.30
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-25/03/2026
प्रारंभिक राशि-3165271.30
प्रवेश शुल्क-13×41=533.00
मासिक शुल्क-156×41=6396.00
वार्षिक शुल्क-330×41=13530.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×41=1230.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×41=1230.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×41=1640.00
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल योग-24559.00
कुल जमा -20000.00
कम जमा किया गया-4559.00
पूर्व में दिनांक-22/12/2025 को अधिक जमा-3310.00
3310.00 का इसमें समायोजन करने बाद कम जमा राशि-4559.00-3310.00=1249.00 
कुल आय-20000.00
आय विवरणी-श्री जितेंद्र कुमार दास द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3185271.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-25/3/2026
प्रारंभिक राशि-3185271.30
प्रवेश शुल्क-13×75=975.00
मासिक शुल्क-156×75=11700.00
वार्षिक शुल्क-330×69=22770.00
                      165×6=990.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×75=2250.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×75=2250.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×75=3000.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×36=8640.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×36=1080.00
कुल योग-53,655.00
कुल जमा-50000.00
कम राशि जमा की गयी-3,655.00
25/03/2026 को कम राशि जमा की गयी-1249.00
कुल कम जमा राशि-3655+1249=4904.00
कुल आय-50000.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3235271.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-27/3/2026
प्रारंभिक राशि-3235271.30
प्रवेश शुल्क-
मासिक शुल्क-
वार्षिक शुल्क-
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-
प्रयोगशाला शुल्क-
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-
कुल आय-19510.00
आय विवरणी-बैंक द्वारा ब्याज के रुप में ।
कुल योग-3254781.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 
दिनांक-30/3/2026
प्रारंभिक राशि-3254781.30
प्रवेश शुल्क-13×1=13.00
मासिक शुल्क-156×1=156.00
वार्षिक शुल्क-165×1=165.00
राष्ट्रीय त्योहार शुल्क-30×1=30.00
विविध शुल्क-
परीक्षा शुल्क-30×1=30.00
पंजीयन शुल्क-
रेमिटेंस-40×1=40.00
प्रयोगशाला शुल्क-240×1=240.00
प्रयोगशाला सुरक्षा शुल्क-30×1=30.00
कुल योग-704.00
कुल जमा-5608.00
अधिक राशि जमा की गयी-4904.00
25/03/2026 को कम राशि जमा की गयी-4904.00
4904.00 का इसमें समायोजन करने बाद कम जमा राशि-0.00
कुल आय-5608.00
आय विवरणी-श्री पूरन कुमार मंडल के द्वारा जमा किया गया।
कुल योग-3260389.30
व्यय विवरणी-
व्यय राशि-
शेष राशि-
प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर- 

माध्यमिक छात्र कोष से निकल गए ₹10000 का हिसाब किताब
दिनांक 20.4.2026 को BRC से पुस्तक लाने में खर्च-1030 
दिनांक 20.4.2026 को शौचायलयों की सफाई तथा अन्य कार्य-700
दिनांक 20.4.2026 को रूम नंबर 4 के पंखे का कल बदल गया-700
दिनांक 24.3.2026 को बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने हेतु बायोमेट्रिक डिवाइस तथा ओटीजी लाया गया-2550
दिनांक 27.4.2026 को माइक सेट करने तथा प्रयोगशाला भवन में बिजली पंखा सेट करने हेतु 1 मीटर तार लाया गया-2910
दिनांक 30.4.2026 को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मोहर बनवाया गया-100
दिनांक 11.4.2026 को माइक का बैटरी चार्ज करने हेतु एक मशीन ऑनलाइन मंगाया गया-735
दिनांक 6.5.2026 को प्रयोगशाला भवन में लगाए जाने वाले दो पुराने पंखों के रिपेयरिंग में खर्च-300
दिनांक 7.5.2026 को प्रयोगशाला भवन में विद्युतीकरण, पंखा तथा ट्यूबलाइट जोड़ने में मिस्त्री खर्च-1000
 कुल योग = ₹10,025 (दस हजार पच्चीस रुपये)।

24 जुलाई, 2026

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) बैठक हेतु प्रस्ताव
बैठक की तिथि: 25/07/2026 (शनिवार)
समय: अपराह्न 12:00 बजे
​प्रस्ताव-
प्रस्ताव संख्या–1 : पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए उसके अनुपालन की समीक्षा की गयी।
प्रस्ताव संख्या–2 : विद्यालय में विद्यार्थियों के समय पर आगमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया जाए। विलंब से आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को समयपालन के प्रति जागरूक किया जाए तथा नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाए।​
प्रस्ताव संख्या–3 : विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन, मध्यावकाश एवं छुट्टी के समय सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें तथा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता विकसित की जाए।​
प्रस्ताव संख्या–4 : आगामी  स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) के सफल आयोजन हेतु ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, देशभक्ति गीत, स्वच्छता अभियान, विद्यालय परिसर की सजावट तथा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाए। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की जाए।
प्रस्ताव संख्या–5 : विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट रोकने के उद्देश्य से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक परामर्श एवं सहयोग प्रदान किया जाए।
प्रस्ताव संख्या–6 : विद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों एवं क्लबों (जैसे- अनुशासन समिति, स्वच्छता समिति, खेलकूद क्लब, सांस्कृतिक क्लब, इको क्लब, पुस्तकालय समिति, बाल संसद आदि) का शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आवश्यकतानुसार पुनर्गठन करते हुए उनके दायित्व निर्धारित किए जाएँ, ताकि विद्यालय की गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।
प्रस्ताव संख्या–7 : विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास, जैसे अतिरिक्त शौचालय, प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय, खेल सामग्री, पेयजल, स्मार्ट कक्षा, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हेतु मोंगिया स्टील लिमिटेड, गिरिडीह से उनके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्राप्त करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया तथा आवश्यक पत्राचार करने हेतु प्रधानाध्यापक प्रभारी को अधिकृत किया गया।
प्रस्ताव संख्या–8 : विद्यालय के कक्षा कक्षों के सामने स्थित खाली भूमि पर पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु बागवानी  विकसित करने तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उचित घेराबंदी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। ​प्रस्ताव संख्या–9 : अध्यक्ष की अनुमति से बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए ।
​निर्णय-उपरोक्त सभी प्रस्तावों पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं पारित किया गया। आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रधानाध्यापक प्रभारी एवं संबंधित समितियों को अधिकृत किया गया।
सदस्यगणों के हस्ताक्षर                                                                                      शिक्षक गणों के हस्ताक्षर

22 जुलाई, 2026

सेवा में,
         जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-                          जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,
          समग्र शिक्षा अभियान, देवघर।
  विषय : 02 दिवसीय स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण हेतु              शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में।
   संदर्भ : आपके कार्यालय के पत्र के आलोक में।
महोदय,
       उपरोक्त विषय एवं संदर्भित पत्र के आलोक में सूचित करना है कि पूर्व में नामित शिक्षक श्री उदेश्वर मांझी के स्थान पर श्री अमित कुमार भारती को प्रतिनियुक्त करते हुए  निम्नलिखित शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 02 दिवसीय स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण हेतु कल दिनांक-23/07/2026 से 24/07/2026 तक की जाती है-
1.श्री अमित कुमार भारती PGT
2.श्री प्रदीप कुमार शर्मा TGT
    अतः अनुरोध है कि उपर्युक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति स्वीकार करते हुए उन्हें निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रशिक्षण में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें।
                                                   भवदीय,

07 जुलाई, 2026

राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर में विद्यार्थियों के बैठने हेतु लगभग 150 बेंच उपलब्ध कराने के संबंध में।

सेवा में,
जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,
समग्र शिक्षा अभियान, देवघर।
द्वारा -
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,
सोनारायठाढ़ी, देवघर।
विषय :- राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर में विद्यार्थियों के बैठने हेतु लगभग 150 बेंच उपलब्ध कराने के संबंध में।
संदर्भ :-
१. विद्यालय में वर्तमान सत्र में अध्ययनरत लगभग 1500 छात्र-छात्राओं की नामांकित संख्या।
२. विद्यालय में कक्ष-कक्ष एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में लगभग 1500 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संसाधन अत्यंत सीमित हैं। विशेष रूप से विद्यार्थियों के बैठने हेतु पर्याप्त संख्या में बेंच उपलब्ध नहीं होने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम कार्य प्रभावित हो रहा है।
महोदय, विद्यालय में कक्ष-कक्षों का भी अत्यधिक अभाव है। इस कारण नियमित पठन-पाठन को बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से वर्तमान में प्रयोगशाला भवन का उपयोग अस्थायी रूप से कक्षाओं के संचालन हेतु किया जा रहा है। किन्तु प्रयोगशाला भवन में भी पर्याप्त संख्या में बेंच उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को फर्श पर बैठकर अध्ययन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है, जिससे शिक्षण वातावरण एवं विद्यार्थियों की एकाग्रता दोनों प्रभावित हो रही हैं।
यह सर्वविदित है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, समग्र शिक्षा अभियान तथा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठने की समुचित व्यवस्था विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं में सम्मिलित है, जिसके अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समावेशी शिक्षण तथा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शिक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्रयोगशाला भवन में भी नियमित कक्षाओं के संचालन की योजना इसी उद्देश्य से बनाई गई है, किन्तु उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पर्याप्त संख्या में बेंच उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 1500 छात्र-छात्राओं के हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, सोनारायठाढ़ी, देवघर हेतु लगभग 150 बेंच उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
साथ ही अनुरोध है कि इस आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर विचारार्थ अग्रसारित करते हुए आवश्यक अनुशंसा सहित जिला स्तर पर प्रेषित करने का कष्ट करें, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके तथा विद्यालय में शिक्षण-अधिगम कार्य अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।
भवदीय,

05 जुलाई, 2026

आवश्यक कार्य

                 आवश्यक कार्य 
(क) आवेदन/पत्र लिखने वाले कार्य (एक साथ तैयार किए जाने वाले)
✓ BRC तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 के संस्कृत की पुस्तकों की मांग हेतु पत्र।
✓विद्यालय के जर्जर मुख्य गेट के निर्माण हेतु आवेदन।
✓ विशेष PTM बैठक में हुए व्यय की राशि विभाग से रिलीज कराने हेतु पत्र।
✓विद्यालय में क्लर्क एवं चपरासी की पदस्थापना हेतु स्मारण पत्र (पूर्व पत्र के आधार पर)।
✓ इंटरमीडिएट संकाय में रसायन विज्ञान शिक्षक की पदस्थापना हेतु आवेदन।
✓ प्रतिनियोजित अंग्रेजी एवं जीव विज्ञान शिक्षिकाओं के स्थान पर वैकल्पिक शिक्षकों की पदस्थापना हेतु आवेदन।
✓ प्रतिनियोजित खेल शिक्षक के स्थान पर खेल शिक्षक की पदस्थापना हेतु आवेदन।
✓विद्यालय में सोलर लाइट लगाने हेतु आवेदन।
✓ICT लैब के एयरटेल सिम को जिओ सिम में परिवर्तित करने हेतु आवेदन।
✓ पुराने बैंक खाते की राशि की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भेजना।
(ख) लेखा एवं वित्तीय कार्य (उच्च प्राथमिकता)
✓ रोकड़ पंजी तैयार करना।
✓ कैश बुक का प्रारंभिक शेष निकालना।
✓ प्राप्तियों का विवरण तैयार करना।
✓ व्यय का विवरण तैयार करना।
✓ वाउचर एवं बिल संख्या का संकलन।
✓ प्रत्येक प्रविष्टि के बाद शेष राशि निकालना।
✓ मदवार अलग-अलग लेखा तैयार करना।
✓ वाउचर के अनुसार व्यय का मिलान।
✓ बैंक एवं नकद राशि का मिलान।
✓ मासिक आय-व्यय विवरण।
✓ वार्षिक आय-व्यय विवरण।
✓ आवश्यकतानुसार Word, PDF एवं Excel प्रारूप तैयार करना।
(ग) विद्यालय प्रशासन एवं कार्यालय व्यवस्था
✓ विद्यालय का रूटीन अद्यतन करना।
✓ सभी वर्ग शिक्षकों से नामांकन राशि जमा कराने का आग्रह।
✓ Google Form पर सभी विद्यार्थियों का नाम चढ़वाना।
✓ आवश्यक कार्य एवं जिम्मेदारियों का नोटिस बोर्ड तैयार करना।
✓ कक्षा 11 एवं 12 संस्कृत छात्रों का पृथक रजिस्टर तैयार करना।
✓ सभी नामांकन फॉर्म एक स्थान पर व्यवस्थित रखना।
✓ विद्यालय के पुराने अभिलेखों का वर्गीकरण।
✓ विद्यालय के सभी सामानों की सूची तैयार करना।
✓ विद्यालय का इतिहास तैयार करना।
✓ विधिवत चार्ज हस्तांतरण कराना।
(घ) विद्यार्थियों एवं शिक्षण संबंधी कार्य
✓. पूर्व विद्यार्थियों से संपर्क कर संस्कृत पुस्तकें प्राप्त करना।
✓कक्षा 11 संस्कृत छात्रों की सूची तैयार करना।
✓कक्षा 12 संस्कृत छात्रों की सूची तैयार करना।
(ध) विद्यालय मरम्मत एवं आधारभूत संरचना
✓. विद्यालय के जर्जर गेट का निर्माण।
✓ विद्यालय में सोलर लाइट लगवाना।
✓. जलापूर्ति व्यवस्था सुधारना (सोलर मोटर आदि)।
✓ लकड़ी का कुंजी पटल बनवाना।
✓लोहे के मिस्त्री से अलमारी, दरवाजे आदि की मरम्मत।
✓क्रय-विक्रय समिति द्वारा अनुपयोगी सामान का निस्तारण।
(ङ) खरीद (Procurement)
✓ प्राथमिक उपचार पेटी।
✓ टेबल एवं कंप्यूटर साफ करने हेतु सफाई सामग्री।
✓ कुर्सी हेतु तीन तौलिया।
✓आवश्यक सामान रखने हेतु एक बक्सा।
✓ पाँच कुर्सियाँ।
✓ शिक्षक व्यक्तिगत नेम प्लेट।
✓ शिक्षक सामूहिक नेम प्लेट/बैनर।
(च) समन्वय एवं संपर्क कार्य-
✓ सरकारी अस्पताल जाकर डॉक्टर का मोबाइल नंबर प्राप्त करना।
✓वोकेशनल शिक्षकों की कंपनियों के संपर्क नंबर संकलित करना।
✓ पूर्व प्रधानाध्यापकों की सूची तैयार करना।
(छ) त्वरित किए जाने वाले कार्य एवं खरीदारी
✓ विद्यालय में नए नामांकन के संबंध में BRC द्वारा भेजे गए लिंक को भरना।
✓ सभी शिक्षकों को नामांकन की राशि जमा करने के लिए कहना।
✓ एडमिशन फॉर्म को एक साथ एक स्थान पर सुरक्षित रखना।
✓ योग दिवस के अवसर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना।
✓ हाउस के कप्तान एवं उपकप्तानों के नाम अंकित करना।
✓ बाल संसद में अनुपस्थित रहने वाले मंत्रियों के स्थान पर नए मंत्रियों का चुनाव करना।
✓ अनिवार्य रूप से BRC जाकर ई-कल्याण से संबंधित अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना।
✓ BRC से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तिकाएँ मँगवाना।
✓ नोटिस बोर्ड पर महत्वपूर्ण आदेशों को प्रदर्शित करना।
✓ अब तक हुए व्यय का हिसाब-किताब तैयार करना।
✓ कार्यालय में स्थित कंप्यूटर एवं प्रिंटर का स्थान परिवर्तित करना।
✓ कार्यालय व्यवस्था के अंतर्गत कार्यालय के कंप्यूटर एवं प्रिंटर का उपयोग केवल आवश्यक कार्यालयी कार्यों के लिए करना तथा अन्य कार्यों हेतु ICT लैब में स्थित कंप्यूटर एवं प्रिंटर का प्रयोग करना।
✓गर्दा साफ करने वाला झाड़ू-2 खरीदना।
✓सर्टिफिकेट को रखने के लिए फाइल-25 खरीदना।
✓हथौड़ा खरीदना।
✓चाबी रिंग नेम प्लेट वाला खरीदना।
✓कम्प्युटर का बैट्री खरीदना।
✓वाटर फिल्टर को बनवाना।
✓कौलेश्वर जी द्वारा खर्च किए गए ₹1000 तथा रामदेवजी  द्वारा खर्च किए गए  ₹100 को देने की व्यवस्था करना।
✓बाल संसद के डाटा को ब्लॉगर पर लिखना।
✓खाली हुए अलमारी तथा पहले के अलमारी का कुंजी पता करके लगाना।